..................... Aamir forgets Faizal on Imran's film premiere | फैजल को भूल गये आमिर - Hindi Filmibeat

फैजल को भूल गये आमिर

By Staff

Aamir Khan
आमिर खान अपने भतीजे इमरान खान के लिए पहली फिल्म जाने तू या जाने न का निर्माण कर रहे हैं लेकिन इसके प्रीमियर में उन्होंने अपने छोटे भाई फैजल खान को नहीं बुलाया। फैजल को इस बात का अफसोस है कि इमरान उनका भी भतीजा है, यदि उसे बुलाया जाता तो उसे खुशी होती।

फैजल ने इस बारे में कहा कि वे जबसे अदालत में मामला जीत गये हैं, तबसे आमिर ने उससे संबंध समाप्त कर दिये हैं और उसे परिवार तक से दूर कर दिया है। फैजल ने कहा कि उसे प्रीमियर में नहीं बुलाया गया, इस बात पर उसे ज्यादा अफसोस नही है।

वे आत्मसम्मानी व्यक्ति है। लेकिन वे इमरान की सफलता के लिए कामना करते हैं। फैजल के साथ आमिर के संबध भले ही खराब हो गये हों, लेकिन फैजल आमिर से इस बात पर खुश हैं कि आमिर ने उसके परिवार के किसी सदस्य की सहायता की है।

आमिर ने भले ही फैजल को प्रीमियर में आमंत्रित नहीं किया हो लेकिन बॉलीवुड में इस पर आश्चर्य ही प्रकट किया जा रहा है कि आमिर ने फैजल को क्यों नहीं बुलाया, आखिरकार इमरान फैजल का भी तो भतीजा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X