..................... Aamir apologises for SRK-dog blog | आमिर ने शाहरुख़ से मांगी माफ़ी - Hindi Filmibeat

आमिर ने शाहरुख़ से मांगी माफ़ी

By Staff

Aamir Khan
आमिर खान ने कुछ दिनों पहले शाहरुख़ के बारे में बहुत सी बातें कही थी जैसे कि शाहरुख़ आमिर के पैर चाटता है और आमिर उसे बिस्किट खिलाते हैं, वगैरह वगैरह। बाद में आमिर ने इस बात का खुलासा किया कि शाहरुख़ उनके कुत्ते का नाम है और वो उसी के बारे में बात कर रहे थे।

लेकिन शाहरुख़ के चाहने वालों को ये बात नागवार गुज़री और उन्होंने आमिर के खिलाफ बहुत सी बातें लगनी शुरू कर दी। जब आमिर को अपनी साख बिगड़ती हुई लगी तो मौके की नजाकत को देखते हुए उन्होंने झट से शाहरुख़ से माफ़ी मांग ली।

इसके अलावा आमिर के पास और कोई चारा नहीं था। अगर जनता जनार्दन आमिर से नाराज़ हो जाती तो उनकी फिल्मों की तो वाट लग जाती। लेकिन शाहरुख़ की विनम्रता देखिये। इतना होने के बाद भी शाहरुख़ ने आमिर के ख़िलाफ़ कभी भी कुछ भी नहीं कहा।

वैसे आमिर को अचानक क्या होता जा रहा है इसका कारण समझ के बाहर है। इंडस्ट्री में अपने शांत व्यक्तित्व के लिए जाने जाने वाले आमिर खान आजकल अजीबो गरीब सी बयानबाजी करते हैं और ख़ुद ही फंस भी जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X