100 करोड़ का तगड़ा बजट.. और ये हैं सबसे जबरदस्त विलेन.. 2019 रिलीज!
जब किस्मत मेहरबान होती है.. तो छप्पर फाड़ कर होती है। टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय की किस्मत भी फिलहाल कुछ ऐसे ही चमक रही है। टीवी की 'नागिन' को एक के बाद एक कई बिग बजट बॉलीवुड फिल्में मिल रही है। बता दें, अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' के साथ मौनी करण जौहर की 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी।
ना सलमान.. ना अक्षय.. 280 करोड़ के साथ ये बने BOX OFFICE किंग!
यदि आप सोच रहे हैं कि फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन के बीच मौनी रॉय का कुछ छोटा सा रोल होगा.. तो आप काफी गलत सोच रहे हैं। जी हां, फिल्म में मॉनी मुख्य विलेन बन रही हैं.. जिसे काफी खतरनाक रूप दिया जाएगा।

सूत्रों की मानें तो मौनी सुपर विलेन होंगी.. और उनके लिए काफी वीएफएक्स का इस्तेमाल होने वाला है। फिल्म में उनका लुक भी काफी अलग दिया जाएगा.. जैसा शायद आज तक किसी विलेन को नहीं दिया गया है।
बता दें, यह फिल्म तीन भागों में रिलीज होगी। करण जौहर इस trilogy को लेकर काफी उत्साहित भी हैं। यह एक काल्पनिक- एडवेंचर से भरी लव स्टोरी होगी।


Click it and Unblock the Notifications