एक बार फिर से मौनी रॉय ने पारदर्शी दुपट्टा पहन, हॉट लुक से इंस्टा पर मचाया तहलका, लोग बोले ये भी क्यों पहना!

Mouni Roy

टेलीविजन और बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय अपनी कातिल अदाओं से फैंस को घायल करने में कोई कसर नहीं छोड़ती। हाल ही में मौनी रॉय ने बिकिनी पहन एक बेहद हॉट फोटोशूट करवाया है जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में मौनी रॉय ने गले में ब्लैक नेकलेस, हाथों में बैंगल्स के साथ ही ग्रे ब्रा और बॉटम में पारदर्शी दुपट्टे को लपेटा हुआ है। इन फोटोज की मौनी रॉय ने दो सीरीज पोस्ट की हैं। पहली सीरीज में वे खड़े होकर बेहद बोल्ड अंदाज में बोल दे रही है।

दूसरी सीरीज में वे जमीन पर लेटकर और बैठकर फोटो खिंचवा रही हैं। इन तस्वीरों में चुनरी से झांकती उनकी टांगे साफ नजर आ रही हैं। इस लुक के साथ मौनी ने जुड़ा बनाकर चोटी बनाई हुई है। मौनी का ये लुक बेशक लोगों को बहुत पसंद आ रहा है और लगभग चार लाख फैंस इन फोटोज को लाइक भी कर चुके हैं। लेकिन कुछ फैंस को ये लुक यह बिल्कुल समझ में नहीं आ रहा और लोगों ने यहां तक पूछ डाला कि यह क्या पहना है जबकि कुछ ने भद्दे कमेंट करते हुए ये भी कहा कि ये भी पहनने की क्या जरूरत थी। कुछ लोगों ने उन्हें जमीन पर ना बैठने की सलाह दी है तो कुछ लोग उनके लुक को हॉट बता रहे हैं। वहीं बहुत से फैंस ने यह भी लिखा कि इस तरह के फोटोशूट आपको करवाते रहना चाहिए, कुछ ने उनकी हॉट फिगर पर कमेंट किया है तो कुछ फैंस ने उनके लुक पर।

आपको बता दें, ये पहली बार नहीं है कि जब मौनी रॉय ने इस तरह की हॉट फोटोज पोस्ट की हैं। हाल ही में अपने 3D लुक के कारण भी मौनी रॉय चर्चा में आई थीं और इस लुक को उन्होंने इंस्टा पर पोस्ट करते फैंस को थैंक्यू भी कहा था।

काम के मोर्चे की बात करें, तो हाल ही में इंस्टाग्राम पर मोनी रॉय ने ये बताया था कि वे नॉर्थ अमेरिका मार्च 2023 में टूर पर जाने वाली हैं और इस टूर में उनके साथ नोरा फतेही, दिशा पटानी, अक्षय कुमार जैसी हस्तियां भी शामिल होंगी।

इसके अलावा मोनी रॉय ज्वेलरी ब्रांड orra jewellery की एड फिल्म में भी नजर आईं और इस एड फिल्म की उन्होंने एक वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है जिसे वेलेंटाइन स्पेशल बनाया गया है।

बताते चलें, मौनी रॉय के इंस्टाग्राम पर आज फैंस की कमी नहीं है लेकिन मौनी रॉय ने टीवी से फिल्मों का ओर रुख किया था और आखिरी बार उनको फिल्म ब्रह्मास्त्र में देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X