दिलों को टीज करने आईं Mouni Roy, डोरी वाली ब्रालैट में कर गईं खेल

Mouni Roy Photos: टीवी की दुनिया से बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाने वाली हसीना मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी कातिलाना फोटोज से लोगों के दिलों पर राज करती हैं। एक बार फिर से उन्होंने अपना बोल्ड अंदाज दिखाया है।
मौनी रॉय ने हाल ही में जो फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें उनका बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। मौनी रॉय ने जो फोटो शेयर की हैं उनमें उन्होंने पिंक कलर की ब्रालेट पहनी है और उसके साथ मैचिंग थाई हाई कट वाली स्कर्ट पहनी है। इन फोटोज में एक्ट्रेस ने अपना बेहद हॉट फिगर दिखाया है और खूबसूरत लेग्स को फ्लॉन्ट किया है।
मौनी रॉय सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस हैं और वो आए दिन अपनी कमाल की फोटोज शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने पिछले साल 27 जनवरी को सूरज नांबियार से शादी की थी। सूरज नांबियार एक बिजनेसमैन हैं और शादी के बाद मौनी रॉय पति के साथ काफी कोजी फोटोज शेयर कर चुकी हैं और खुलेआम अपने प्यार का इजहार भी कर चुकी हैं। शादी के बाद भी मौनी रॉय की बोल्डनेस का कहर थमने का नाम नहीं ले रही है।
मौनी रॉय के करियर की बात करें तो मौनी रॉय ने स्कूल पूरा करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की। लेकिन फिर उन्हें एक्टिंग का कीड़ा काट लिया और वो एक्टिंग की दुनिया में आ गईं। सबसे पहली बार मौनी को 2004 में अभिषेक बच्चन की फिल्म 'रन' के एक गाने 'नहीं होना' में देखा गया था, इस गाने में वो बैकग्राउंड डांसर थी। साल 2006 में मौनी ने एकता कपूर के पॉपुलर टीवी धारावारिक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से छोटे पर्दे पर डेब्यू किया। इसके बाद तो उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनको एक के बाद एक सीरियल मिले। मौनी रॉय ने बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्म 'गोल्ड' के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। इसमें उनके साथ अक्षय कुमार नजर आए थे। इसके बाद मौनी रॉय रोमियो, अकबर वॉल्टर, मेड इन चाइना और ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्मों में नजर आईं।


Click it and Unblock the Notifications