Mouni Roy: बिकिनी वीडियो पर मचा हंगामा, तो एक्ट्रेस ने डिलीट किया वीडियो

Mouni Roy: सिनेमा जगत की जानी मानी अभिनेत्री मौनी रॉय अक्सर ही सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं, हमेशा ही अभिनेत्री अपनी हॉट फोटो साझा करके ट्रोलिंग का भी शिकार होती रहती हैं। हाल ही में मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर अपनी बिकिनी वीडियो साझा की जिसको लेकर कई सारी ट्रोलिंग शुरु हुई तो उन्होंने अपना वीडियो डिलीट कर दिया।
जाहिर है कि, मौनी रॉय सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरों के कारण अक्सर चर्चा बटोरती हैं। मौनी रॉय इन दिनों मियामी में वेकेशन मना रही हैं। जहां से उन्होंने अब तक अपनी कई बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं लेकिन बीते दिन मौनी बोल्डनेस के चक्कर में ट्रोल होने लगी।
दरअसल बात ऐसी है कि, मौनी रॉय ने गुरुवार को मियामी से अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें एक्ट्रेस प्रिंटेड बिकिनी पहने सड़क पर डांस करते हुए नजर आ रही थीं। मौनी का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया एक्ट्रेस की बुरी तरह ट्रोलिंग शुरू हो गई।
हुआ कुछ ऐसे कि, मियामी के सड़कों पर मौनी रॉय का बिंदास होकर नाचना कुछ यूजर्स को पसंद नहीं आया और उन्होंने एक्ट्रेस को संस्कृति की याद दिलाते हुए भला बुरा कहना शुरू कर दिया, जाहिर है कि इससे पहले भी मौनी रॉय को यूर्जस उनके कपड़ो के लिए ट्रोल करते आए हैं।
इस वीडियो पर जैसे ही मौनी रॉय को ट्रोल किया गया तो, मौनी ने बिना देर किए कुछ ही घंटों में वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट कर दिया। इसके बाद फिर से सोशल मीडिया पर मौनी रॉय को लेकर बातें होने लगी।
मौनी रॉय ने अपने मियामी वेकेशन की पिछले कुछ दिनों से तस्वीरें शेयर कर रही हैं। इनमें से कुछ तस्वीरों में वो एक्ट्रेस दिशा पाटनी के साथ भी फोटो शेयर की है। दोनों हाल ही में दोस्त बनी हैं और मियामी में जमकर एन्जॉय करते हुए दिख रही हैं।
मौनी रॉय के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आई थीं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लीड रोल वाली इस फिल्म में मौनी ने विलेन का किरदार निभाया था। इसके अलावा मौनी रॉय कई सारे सीरियल और फिल्मों का हिस्सा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications