ब्रह्मास्त्र से पहले मौनी रॉय का बड़ा धमाका- नागिन 4 का खेल अब और होगा जहरीला, जब होगी ये एंट्री
एकता कपूर का नागिन सीरियल हर बार धमाकेदार होता है। इस बार नागिन 4 में काफी ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। हाल में ही नागिन 4 में अनीता हसनंदानी की एंट्री हुई जिसके बाद नया ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। अब खबरें आ रही हैं मौनी रॉय यानी शिवन्या की एंट्री होगी। हाल में ही डिमांड हो रही थी कि शो में सुरभि ज्योति और बेला की दोबारा इस शो में वापसी हुई। बता दें इस बार निया शर्मा का नागिन अवतार दर्शकों को देखने को मिल रहा है।
एकता कपूर के नागिन 4 में निया शर्मा लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आ रही हैं। हर बार की तरह इस बार भी ये शो टीआरपी की रेस में टॉप में शामिल हो गया है। वहीं अब इस शो को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि शो में मौनी रॉय की एंट्री हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications