WHATT: ट्यूबलाइट और हैरी मेट सेजल फ्लॉप होने पर इन स्टार्स ने मनाया जश्न?
Recommended Video

बॉलीवुड में इस साल का सबसे बड़ा झटका शाहरूख खान और सलमान खान ने दिया है। दोनों ने ही इस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में दीं और फैन्स से लेकर ट्रेड पंडित तक झटके में रह गए।
अब साजिद खान ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में ये माना है कि बॉलीवुड के 90 प्रतिशत लोग किसी बड़ी फिल्म के फ्लॉप होने पर जश्न मनाते हैं।

जितने लोग दुख जताते हैं वो केवल दिखावा होता है। बल्कि सच तो यही है कि जब कोई बड़ा स्टार बॉक्स ऑफिस पर फेल होता है तो लोगों को बड़ी खुशी मिलती है।
इस लिहाज़ से देखा जाए तो 2017 में शाहरूख खान, सलमान खान और रणबीर कपूर ने एक बार फिर लोगों को काफी खुश किया होगा।
खासतौर से तब जबकि जब हैरी मेट सेजल, जग्गा जासूस और ट्यूबलाइट से लोगों को काफी उम्मीदें थीं। जग्गा जासूस के ट्रेलर के बाद से तो लोगों की उम्मीदें काफी बढ़ गई थीं लेकिन कुछ काम नहीं आया।
देखिए हाल ही में किन किन फिल्मों का मना होगा जश्न -


Click it and Unblock the Notifications












