पूर्व जन्म में मोनिका पुर्तगाली थीं

By Staff

अभिनेत्री मोनिका बेदी का कहना है कि पूर्व जन्म में वह विवाहित पुर्तगाली महिला थीं और उनके तीन बच्चे थे। एक टेलीविजन शो में उन्होंने यह खुलासा किया है। संयोग से उन्हें और उनके साथी अबु सलेम को 2005 में पुर्तगाल से ही प्रत्यर्पित किया गया था। सलेम इन दिनों जेल में है।

रियलिटी शो 'राज-पिछले जन्म का" की चर्चा करते हुए मोनिका ने कहा, "जब मैं यहां पूर्व जन्म प्रतिगमन चिकित्सा से गुजर रही थी तब मैंने पाया कि अपने पिछले जन्म में मैं एक पुर्तगाली लड़की थी।"

उन्होंने कहा, "तभी मुझे पता चला कि हर बार पुर्तगाल जाने पर मुझे घर पहुंचने जैसा अनुभव क्यों होता है।" मोनिका का दावा है कि वह ईसाई धर्म की ओर आकर्षित हो रही हैं। वह कहती हैं कि पहले उन्हें इसका कारण पता नहीं था लेकिन बाद में उन्होंने जाना कि अपने पिछले जीवन में वह ईसाई थीं।

एनडीटीवी इमेजिन पर सात दिसम्बर को इस शो का प्रसारण होगा, जिसमें मोनिका बताएंगी कि उनके वर्तमान जीवन में इतने उतार-चढ़ाव क्यों हैं।

मोनिका कहती हैं, "मैंने यह भी जाना कि मेरे तीन बच्चे थे। एक बेटी का नाम नीमा था लेकिन मैं अन्य बच्चों के नाम स्पष्ट रूप से नहीं समझ सकी। मैं यह भी नहीं देख सकी कि मेरे पति कौन थे।"

मोनिका उन हस्तियों में हैं जिनके जीवन की रहस्यमय घटनाओं के पीछे के कारणों को इस शो में जानने की कोशिश की जाएगी। सेलिना जेटली ,शेखर सुमन और नील नितिन मुकेश भी शो में अपने राज खोलेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X