नई जिंदगी की तलाश में मोनिका बेदी
बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी रविवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका कहना है कि वह संकट में गुजारे पुराने दिनों को पीछे छोड़ चुकी हैं।
मोनिका ने कहा नए साल में उन्हें काफी कुछ नया करना है। उन्होंने कहा, "मैं एक टेलीविजन कार्यक्रम कर रही हूं। कुछ फिल्मों में अभिनय को लेकर भी बातचीत चल रही है। साथ ही एक अलबम के लिए गीत भी गा रही हूं। लेकिन इसके बारे में अभी विस्तृत जानकारी नहीं दूंगी।"
मोनिका ने कहा कि वह सादगी से जन्मदिन मनाएगी। उन्होंने कहा, "मैं बड़ी पार्टी नहीं करूंगी। मैं आज अपने कुछ दोस्तों के साथ बाहर जाकर खाना खाउंगी।"
मोनिका ने कहा कि जब वह जेल से बाहर निकली थीं तो उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि वह अब पुरानी बातों को याद नहीं करना चाहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications