आयशा के अभिनय से परेशान मां!
बाल कलाकार आयशा कपूर परेशान है। परेशानी की वजह उनकी मां जैकलिन है। जैकलिन चाहतीं है कि आयशा अभिनय से ज्यादा अपनी पढाई पर ध्यान दें। लेकिन आज रिलीज हो रही फिल्म सिकंदर के प्रचार के लिए आयशा को अपनी पढाई छोड़नी पड़ रही है। जिसकी वजह से उनकी मां काफी परेशान है।
इस फ़िल्म के प्रचार के साथ साथ आयशा को कई साक्षात्कार देने पड़ रहें है। आयशा की मां चाहतीं है कि सप्ताहांत में वे कुछ भी करे लेकिन बाकी दिन पढा़ई पर ध्यान दें।
लेकिन अब फिल्म के प्रचार के लिए आयशा को बाकी दिन भी काम करना पड़ेगा। फिल्म से जुड़े हुए लोग आयशा की मां को समझाने की कोशिश कर रहें है लेकिन वह किसी की एक नहीं सुन रहीं है।


Click it and Unblock the Notifications