मम्मी सबसे बड़ी प्रशंसक: रनबीर
बॉलीवुड के महान कलाकारों और फिल्मकारों के परिवार से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता रनबीर कपूर का कहना है कि उनकी मां नीतू सिंह उनकी सबसे बड़ी प्रशंसक हैं जबकि पिता ऋषि कपूर सबसे बड़े आलोचक हैं।
रनबीर ने कहा, "मम्मी मेरी सबसे बड़ी प्रशंसक हैं, लेकिन पिता मेरे सबसे बड़े आलोचक हैं।"
अपने पिता के बारे में उन्होंने कहा, "वह ऐसे शख्स हैं जो किसी भी विषय पर ईमानदारी से और सीधे बोलते हैं और वह किसी को बुरा लगने से डरते नहीं हैं क्योंकि वह अपने विचारों में बहुत सही होते हैं। मैं बहुत खुश हूं कि उनके जैसा व्यक्ति मेरी जिंदगी में है, जो मुझे बताते हैं कि कब मैंने बुरा काम किया और कब अच्छा काम किया है।"
'सांवरिया', 'बचना ए हसीनों' और 'वेक अप सिड' में अभिनय कर चुके रणबीर अब कॉमेडी फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' में कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म छह नवम्बर को प्रदर्शित होने जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications