मोहनलाल नहीं बनेंगे प्रियंका के पति
भई मोहनलाल प्रियंका चोपड़ा के पतिदेव नहीं बन पायेंगे। चौंकिए मत, नहीं नहीं भाई प्रियंका मोहनलाल से शादी नहीं करने जा रही है। हुआं यू विशाल भारद्वाज इन दिन एक खास स्टोरी पर काम कर रहे हैं जिसका नाम है " सात खून माफ"। जिसमें उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को सात पतियों की पत्नी बनाया है।
देखें: दिया मिर्जा ने लॉच किया 3D टेलीविजन
जिसके लिए उन्होंने सात में से एक पति की भूमिका मलयालम सिनेमा के सुपर स्टार मोहनलाल को दी थी। लेकिन दुर्भाग्यवश मोहनलाल अपनी मलयालम फिल्मों की व्यस्तता के कारण विशाल को सॉरी बोल दिया। यानी की अपनी डेटस प्रॉब्लम के कारण मोहनलाल " सात खून माफ" में प्रिंयका के पति नहीं बन पायेंगे।
मोहनलाल के इंकार के चलते विशाल भारद्वाज की रातों की नींद उड़ी हुई है। अर विशाल बाबू परेशान मत होइये आखिर विश्वसुंदरी की कमान संभालने वाला इतनी आसानी से थोड़े ही मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications