'वर्ल्डकप के बाद दूसरी शादी करेंगे मोहम्मद शमी', हसीन जहां ने किया पोस्ट तो यूजर ने लिखी यह बात

भारत के मशहूर क्रिकेटर और दिग्गज गेंदबाजों में गिने जाने वाले मोहम्मद शमी और उनकी पहली पत्नी हसीन जहां को अलग हुए काफी वक्त हो चुका है और आपको बता दें कि उनकी पहली पत्नी ने उन पर काफी गंभीर आरोप भी लगा दिए थे. लेकिन आपको बता दें कि अभी तक दोनों में से ही किसी ने भी आधिकारिक रूप से अपने तलाक को लेकर कोई भी बयान नहीं दिया है। लेकिन कुछ वक्त पहले से ही मोहम्मद शमी की दूसरी शादी को लेकर चर्चाएं होने लगी है और कहा जा रहा है कि जल्दी ही वह दूसरी शादी कर लेंगे।
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर लीडर का काम किया करती थी हसीन जहां
मोहम्मद शमी की पहली पत्नी हसीन जहां आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयरलीडर्स का काम किया करती थी। लेकिन आपको बता दें कि धीरे-धीरे मोहम्मद शमी से उनकी मुलाकात हुई और यह मुलाकात कुछ सालों तक दोस्ती में बनी रही। लेकिन धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। इतना ही नहीं आपको बता दें कि दोनों ने 6 जून 2014 को एक दूसरे से शादी कर ली थी और यह शादी भी बेहद ही करीबी लोगों के बीच में हुई थी.
हसीन जहां ने लगाए थे मोहम्मद शमी पर गंभीर आरोप
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हसीन जहां एक मशहूर मॉडल हुआ करती थी और उन्होंने जैसे ही मोहम्मद शमी के साथ शादी की तो उन्होंने अपना करियर छोड़ दिया. इतना ही नहीं वह मोहम्मद शमी के साथ में विदेशी दौरों पर भी जाया करती थी. दोनों का रिश्ता कुछ साल तक तो ठीक चला लेकिन धीरे-धीरे उनके रिश्ते में खटास आने शुरू हो गई और उनकी एक बेटी भी हो गई थी. लेकिन अचानक से हसीन जाने मोहब्बत जमी पर काफी गंभीर आरोप लगा दिए थे और कहा था कि वह दूसरी लड़कियों के साथ बातचीत करते हैं और उन्हें मारते पीटते भी हैं. इतना ही नहीं हसीन जहां ने उनके भाई और माता पिता पर भी काफी गंभीर आरोप लगा दिए थे.
हसीन जहां ने मोहम्मद शमी से मांगा था 10 लाख रुपए महीने का गुजारा भत्ता
मोहम्मद शमी और हसीन जहां का यह विवाद अदालत तक पहुंच गया था और आखिरकार वह शादी के कुछ सालों बाद अलग हो गए. लेकिन आपको बता दें कि हसीन जहां ने साल 2018 में गुजारा भत्ता मांगना शुरू कर दिया और आपको बता दें कि कहा कि उन्हें 10 लाख रुपए महीने का गुजारा भत्ता चाहिए. जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें 7 लाख तो व्यक्तिगत तौर पर और 3 लाख रुपए अपनी बेटी को रखने के लिए चाहिए. लेकिन आपको बता दें कि कोर्ट ने इस फैसले को रद्द कर दिया और हसीन जहां को सिर्फ एक लाख 30 हजार के गुजारा भत्ते की मंजूरी दे दी थी.
मोहम्मद शमी करने वाले हैं वर्ल्ड कप के बाद दूसरी शादी
लेकिन आपको बता दें कि मोहम्मद शमी की दूसरी शादी को लेकर उन्होंने अभी कोई भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। लेकिन आपको बता दें कि उनकी पहली पत्नी हसीन जहां ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था जिस पर एक वीडियो था. जिस पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा था कि 'शमी भाई वर्ल्ड कप के बाद में जल्दी ही शादी कर लेंगे'. जिसके बाद में हर कोई उनकी शादी को लेकर काफी उत्सुक है। लेकिन अभी तक इस बात को लेकर कोई भी खबर सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications