..................... Mogul or Salute which biopic is being made on 120 crores? - Hindi Filmibeat

120 करोड़ की धमाकेदार बायोपिक और शाहरूख Vs सलमान, फीस सुनेंगे तो होश उड़ जाएंगे

शाहरूख खान और सलमान खान में आजकल कोई टक्कर नहीं चल रही है। कारण है दोनों का करियर ग्राफ। ट्यूबलाइट और जब हैरी मेट सेजल के फ्लॉप होने के बाद दोनों एक ही स्तर पर आ चुके थे।

लेकिन फिर सलमान खान ने टाईगर ज़िंदा है के साथ कमबैक कर लिया और शाहरूख खान का इंतज़ार ही हो रहा है। अब गपशप गली में एक उड़ती हुई अफवाह है, एक आने वाली धमाकेदार बायोपिक फिल्म को लेकर।

mogul-or-salute-which-biopic-is-being-made-on-120-crores

माना जा रहा है कि एक काफी बड़ा प्रोडक्शन हाउस एक बायोपिक पर 120 करोड़ का दांव लगाने को तैयार है। एक बहुत बड़े सुपरस्टार को इस फिल्म के लिए फाइनल कर लिया गया है लेकिन उस सुपरस्टार ने इस फिल्म के लिए 55 करोड़ फीस की डिमांड की है।

अब ये बायोपिक कौन सी है इसके बारे में केवल कयास ही लगाए जा रहे हैं। अगर सुपरस्टार बायोपिक की बात करें तो एक है ऋतिक रोशन की सुपर 30 जिसका बजट 120 करोड़ नहीं हो सकता।
[Also Read: मैं अपनी फिल्म के लिए अक्षय कुमार से बड़ा स्टार साइन करूंगा]

बची मुगल - गुलशन कुमार बायोपिक जो कि टीसीरीज़ बना रही है और राकेश शर्मा बायोपिक सैल्यूट जो कि यूटीवी मोशन पिक्चर्स बना रही है।

अब सवाल ये उठता है कि शाहरूख और सलमान दोनों ही प्रॉफिट शेयरिंग करते हैं। ऐसे में ये किस बायोपिक की बात हो रही है, अगर आपकी समझ आए तो हमें कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताइएगा।

यहां देखिए कुछ सुपरस्टार्स की आने वाली बड़ी फिल्में -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X