मिथुन दा का प्रोफेशनलिज्म!
लगता है सदाबहार अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती दिनों-दिन जवान होते जा रहें है तभी तो उन्हें स्टंट करने में कोई झिझक नही है। श्री अष्टविनायक साइन विजन लिमिटेड की फिल्म लक में उनके स्टंट देखते ही बनते है।
सोहम शाह के निर्देशन में बन रही फिल्म लक में मिथुन को ऊंचाई से छलांग लगानी थी। जब मिथुन से इस दृश्य के बारे में पूछा गया तो उन्होने तुरंत हामी भर दी। लेकिन जब मिथुन ने छलांग लगाई तो थोड़ा सा फिसल गए जिसमें उन्हें थोड़ी सी चोट आ गई।
फिल्म के सदस्यों ने तुरंत मिथुन का प्राथमिक उपचार किया। सोहम चाहते थे कि मिथुन कुछ दिन आराम करें और फिर शुटिंग के लिए लौटे लेकिन मिथुन ने तुरंत काम पर लौटने की इच्छा जाहिर की। मिथुन के प्रोफेशनलिज्म को देखकर सभी खुश हो गए।


Click it and Unblock the Notifications