एक किसिंग सीन के लिए कार्तिक ने मिष्ठी को 33 बार चूमा?
कांची' में मिष्ठी और आर्यन के बीच में एक हॉट किसिंग सीन है
घई की और फिल्मों की ही तरह इस फिल्म 'कांची' में मिष्ठी और आर्यन के बीच में एक हॉट किसिंग सीन है। लेकिन इस हॉट किस को शूट करने में फिल्म की पूरी टीम के पसीने छूट गये क्योंकि मिष्ठी और आर्यन ने इस सीन में 33 बार रीटेक दिये, जो कि अपने आप में एक बहुत बड़ी बात है।
Video: कांची रे कांची...
आम तौर पर जब हीरो-हिरोईन को इस तरह के सीन के लिए बार-बार रीटेक देने पड़ते हैं तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है लेकिन इस बात से उलट दोनों ही सितारे आर्यन और मिष्ठी अपनी इस हसीन मिस्टेक को काफी इंज्वाय कर रहे थे। दोनों के बीच में वैसे भी काफी नजदीकियां देखी जा रही हैं।
मालूम हो कि 'कांची' दंबगों से मोर्चा लेने वाली एक बहादुर ल़डकी की कहानी है। फिल्म के प्रति लोगों की उत्सुकता और दिलचस्पी बनी रहे इसके लिए सुभाष घई ने इस फिल्म के प्रचार में ज्यादा समय खर्च नहीं किया है। वैसे फिल्म के गानों ने फिल्म के प्रति लोगों को दिलचस्पी पैदा कर दी है। सुभाष घई की यह फिल्म 25 अप्रैल को रिलीज हो रही है। फिल्म में इन मिष्ठी और कार्तिक के अलावा मिथुन चक्रवर्ती और ऋषि कपूर भी मेन रोल में हैं।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/CIxcf3KfvJs?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
