किम शर्मा के साथ छेड़खानी के बाद बवाल
मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में उस समय बालीवुड की फिल्मों की तरह ही मारपीट का सीन देखने को मिला जब किम शर्मा अपने एक दोस्त के साथ आई और होटल में मौजूद एक व्यक्ति किम को देखकर अपने भावनाओ पर नियंत्रण नही रख पाया और उससे छेडछाड करने लगा.
इससे किम के दोस्त को किम को बचाने और अपनी हीरोगीरी दिखाने का भरपूर मौका मिल गया है. और वह उस मजनू से भिड गया. देखते ही देखते झगडा बढता चला गया और मजनू व किम के दोस्त में हाथापाई होने लगी.
बाद में होटल के मैनेजमेंट ने मजनू को होटल से बाहर कर दिया और किम भी होटल से बाहर चली गई. उस समय न सिर्फ किम बल्कि उर्मिला मातोंडकर, तनुश्री दत्ता, कोईना मित्रा, शमिता शेट्टी और रणदीप हुड्डा आदि भी वहां मौजूद थे.
कहना न होगा कि किम के दोस्त और मजनू के बीच की मारामारी का असली आनंद वही उठा रहे थे.


Click it and Unblock the Notifications