'मिर्च' आसानी से पचा लेगें भारतीय दर्शक : कोंकणा सेन शर्मा

By Jaya Nigam

कोंकणा सेन शर्मा आज स्वीट थर्टी बर्थडे मना रही हैं। 3 दिसंबर को उनका बर्थेडे होता है और इस बार उनका बर्थडे अब तक का सबसे खास बर्थडे है। हाल ही में शादी करने वाली कोंकणा प्रेग्नेंट है और बहुत जल्द खुशखबरी सुनाने जा रही हैं। लेकिन कोंकणा का बॉलीवुड की परंपरा निभाने का कतई इरादा नहीं हैं मतलब बेबी होने के बाद भी वह फिल्में करने की इच्छुक हैं।

परिवार बढ़ाने में उन्होने भले ही बेसब्री दिखाई हो लेकिन ऐसा नहीं है कि कोंकणा ने अपना काम अधूरा छोड़ा हो। उन्होने अपना काम पहले ही निबटा लिया है और वह अपनी नई फिल्मों के साथ अपनी नई-नई खुशखबरी शेयर करने की प्लानिंग कर रही हैं। कोंकणा की फिल्में मिर्च और इट्स मृणालिनी लगभग तैयार हैं और बहुत जल्द रिलीज होने वाली हैं।

'मिर्च' एक एडल्ट सेक्स कॉमेडी है। इस फिल्म में महिलाओं की यौन इच्छाओं की कहानी है। फिल्म का विषय काफी बोल्ड है और 'गॉडमदर' के निर्देशक इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। इसलिए विषय में तेजी स्वाभाविक है। मगर कोंकणा इससे बिल्कुल बेपरवाह हैं वह कहती हैं कि भारतीय दर्शकों को फिल्मों की गहरी समझ है। वह अच्छी स्क्रिप्ट को आसानी से पचा सकते हैं भले ही किसी फिल्म का सब्जेक्ट कितना भी बोल्ड क्यों ना हो। इसके बाद भी फिल्म का विषय गंभीर नहीं है, लेकिन फिल्म में विषय की नवीनता के साथ-साथ प्रस्तुतीकरण की भिन्नता भी है।

इट्स मृणालिनी कोंकणा की मम्मी और मशहूर निर्देशिका अपर्णा सेन गुप्ता की फिल्म है। इस फिल्म में अपर्णा और कोंकणा दोनों एक साथ अभिनय करती नजर आएंगी। उम्मीद की जा रही है कि इन दोनों ही फिल्मों से वह एक बार फिर राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम कर सकती हैं। कोंकणा पहले ही 10 से अधिक फिल्म पुरस्कार जीत चुकी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X