पीरियड फिल्में करना चाहती हूं : मिनिषा लांबा
अभिनेत्री मिनिषा लांबा 'जोधा अकबर" जैसी पीरियड फिल्म में काम करना चाहती हैं। उन्होंने कहा, ऐसा नहीं है कि मैं कुछ खास किस्म की फिल्में करने की इच्छुक हूं। मैं तो लोगों का मनोरंजन करना चाहती हूं। लेकिन मैं 'जोधा अकबर" जैसी फिल्म भी करना चाहूंगी। मेरी इतिहास में काफी रूचि है। मुझे ऐतिहासिक चीजों के बारे में पढ़ना अच्छा लगता है ।
देखें : बॉलीवुड में श्रीदेवी की वापसी
ये तो हम भी जानते है और आप भी कि मिनिषा क्यों इस तरह की बातें कर रहीं है क्योंकि बेहद मार्डन बनने पर भी उनके पास हिन्दी फिल्मों को टोटे जो पड़ गए हैं। मिनिषा शायद इस तरह की बयानबाजी से उन फिल्ममोकरों को अपनी ओर आकृष्ट कराना चाहतीं है जो पीरियड फिल्में बनाते हैं। चलिए मिनिषा जी हम भी ऊपर वाले से ये दुआ करेंगे कि आपकी ये ख्वाहिश जल्द से जल्द पूरी हो।


Click it and Unblock the Notifications