आखिर मिनिषा ने किसके कहने पर किया बिकनी पहनने से इंकार

Minissha Lamba
बेहद चंद फिल्मों में अपने अभिनय से नहीं बल्कि अपने अंग प्रदर्शन के कारण चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री मिनिषा लांबा के एक इंकार ने सनसनी फैला दी है। हुस्न की मल्लिका ने अपनी आगामी फिल्म में बिकनी पहनने से इंकार कर दिया है। जबकि बिकनी डायरेक्टर की नहीं बल्कि सीन की मांग है। मिनिषा ने कहा है कि अगर उन्हे इस बात के लिए फोर्स किया गया तो वो फिल्म छोड़ देगीं।

मिनिषा ने आने वाली फिल्म 'हम तुम शबाना' में बिकनी पहनने से इंकार कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि मिनिषा लांबा ने किडनेप फिल्म में बिकनी पहनी थी और अपना एक फोटोशूट भी बिकनी में करवाया था।

लेकिन वो ही मिनीषा आज बिकनी पहनने से इंकार कर रही है। जबकि 'हम तुम शबाना' फिल्म में मिनिषा की भूमिका सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लेने वाली एक लड़की की है, जिसे पटकथा के मुताबिक स्विम सूट पहनना है। लेकिन मिनिषा ने इंकार कर दिया है।

इसके पीछे उनके दोस्त सागर कारण बताये जा रहे हैं जिनकी निकटता के चलते मिनिषा ने इतना बड़ा इंकार तब कर दिया है जब ना तो उनकी फिल्में चल रही है और ना ही उन्हें थोक में फिल्में मिलती हैं। मिनिषा और सागर की दोस्ती इस समय बॉलीवुड में चर्चा का विषय बना हुआ है सभी मानते हैं कि दोनों दोस्त एक -दूसरे की सुनते हैं। और सागर ने कहा है कि मिनिषा को अब अच्छे रोल वाली फिल्में करनी चाहिए ना कि बदन दिखाऊ वाली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X