फ्रेंच फिल्म के लिए मिनिषा ने घटाया वजन

इसके बावजूद उन्हें जब फ्रेंच फिल्म में काम करने का मौका मिला तो उन्हें और ज्यादा वजन घटाने को कहा गया।
गौरतलब है कि वह एक फ्रेंच फिल्म में काम कर रही हैं। इसलिए उन्हें कान फिल्मोत्सव में भी शामिल किया गया है। उन्होंने अपने आप को रेड कारपेट के लिए खास तौर से तैयार करना शुरू कर दिया है। वह अधिक से अधिक वक्त जिम में दे रही हैं और डायट का खास ख्याल रख रही हैं। वे इस बात का खास ख्याल रख रही हैं कि वह थोड़ी भी मोटी न दिखें ताकि कान में कैमरा जब उनकी तरफ हो तो उन्हें शर्मिंदगी न महसूस करनी पड़े।
इसी बात को ध्यान में रखते हुए वे पूरी तरह से खाने पर कंट्रोल कर रही हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें इस बात के लिए सख्त रूप से हिदायत दी गयी है कि उन्हें अपने वजन पर पूरी तरह से कंट्रोल रखना है। सो उन्हें निर्माताओं की बातों का ध्यान रखते हुए अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि उन्होंने बचना ऐ हसीनों के जौरान हाइ प्रोटीन डायट को अपनाया था। इसमें वह ज्यादातर चिकन खाती थीं और हेवी कार्डियो करती थीं, लेकिन इस बार वह प्रोटीन डायट फॉलो नहीं करना चाहती। वह चाहती हैं कि वह जिम में अधिक वक्त दें और सही तरीके का खाना खाएं।


Click it and Unblock the Notifications