शादी करने को बेकरार मिका

मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेंहदी के छोटे भाई मिका (33) ने अपने के एक एलबम में 'सावन में लग गई आग' जैसे हिट गाने से संगीत की दुनिया में पहचान बनाई। कुछ वक्त पहले आई फिल्म 'इश्किया' के 'इब्नबतूता' और 'अपनी तो जैसे तैसे' जैसे गीतों ने भी मिका को संगीत की दुनिया में खूब प्रसिद्धि दिलाई है।
मगर अब मिका शादी करने का मन बना चुके हैं और अपनी पसंद की पत्नी पाने के लिए अरदास करने के साथ-साथ शादी कराने वाली वेबसाइटों का भी सहारा ले रहे हैं। मिका का कहना है जैसे ही मुझे मेरी पसंद की लड़की मिल जाएगी, चट मंगनी पट ब्याह हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications