मीका के घमंड से नाराज उर्मिला और श्यामक
राखी सावंत का जबरन चुंबन लेने वाले मीका से उर्मिला मातॉंडकर और श्यामक डावर भी नाराज हो रखे हैं. क्या बात है, मीका ने क्या इनके साथ भी कुछ ऐसी वैसी अश्लील हरकत कर दी क्या..?
नहीं, दरअसल झलक दिखला जा 2 में उर्मिला मातोंडकर और श्यामक डावर बतौर जज के रुप में हैं और इनके साथ मीका भी हैं. उर्मिला और श्यामक मीका से इसलिये नाराज हैं कि मीका शो में बहुत घमंड भरा व्यवहार करते हैं.
वे न तो उर्मिला और न ही शायमक की सलाह पर ध्यान देते हैं. यहां तक कि शो की शूटिंग के बाद वह उर्मिला और शायमक की बुराई भी करते हैं कि दोनो को नाच का जजमेंट देना भी नही आता.
बताया जाता है कि मीका के साथ समस्या यह है कि वह अपने आप को सबसे अच्छा समझता है. वह जज के विचारों को महत्व नही देता है और अपने ही गुडगान में लगा रहता है. इस वजह से उर्मिला और श्यामक डावर को मीका की यह हरकत खराब लगती है. सुधर जाओ मीका, घमंड की वजह से कहीं न घर के रह पाओ और न ही घाट के..


Click it and Unblock the Notifications