इस हिंदी टीवी शो में नज़र आ सकती हैं मिया खलीफा, हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट

एडल्ट फिल्मों से चर्चा का विषय बनने वाले मशहूर पोर्न स्टार मिया खलीफा इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई है। बता दें कि खबरें हैं कि वह जल्दी ही हिंदी शोज में नज़र आएंगी। बता दें कि कुछ खबरों के अनुसार सुपरस्टार सलमान खान के मोस्ट अवेटेड शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' पर उन्हें देखा जाने वाला है। बता दें कि इस शो के लिए मेकर्स जोरो-शोरों से तैयारियों में लगे हुए हैं। इस बार कंटेंस्टेंट्स की लिस्ट भी बेहद ही शानदार होने वाली है। लेकिन जैसे ही मिया खलीफा का नाम आया तो हर कोई हैरान रह गया।
मिया खलीफा को बिग बॉस ओटीटी के लिए किया गया अप्रोच
कुछ खबरों की मानें तो आपको बता दें कि बिग बॉस के मेकर्स ने मिया खलीफा को इस शो का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच किया है। हालांकि अभी तक मिया खलीफा की तरफ से कोई भी पॉजिटिव या नेगेटिव रिस्पांस देखने को नहीं मिला। अभी सिर्फ मिया और मेकर्स के बीच बातचीत जारी है। लेकिन आपको बता दें कि अगर मिया खलीफा इस शो का हिस्सा बन जाती हैं तो यह पहली बार होने वाला है जब वह किसी हिंदी शो में काम करेंगी।
बिग बॉस से बदली थी सनी लियोन की किस्मत
जानकारी के लिए आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब बिग बॉस के मेकर्स ने मिया को बतौर कंटेस्टेंट बनने के लिए अप्रोच किया है। बिग बॉस में भी उन्हें इनवाइट किया गया था, लेकिन उस वक्त कुछ दिक्कतों के कारण वह हिस्सा नहीं ले पाई थी। हालांकि पोर्न स्टार का बिग बॉस कंटेस्टेंट बनना कोई पहली बार नहीं हो रहा है। इससे पहले सनी लियोन को भी बिग बॉस में देखा जा चुका है और उन्हें उसके बाद करियर में एक खास पहचान मिली। इतना ही नहीं उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया।
मिया खलीफा ने एडल्ट फिल्मों से किया किनारा
अगर हम मिया खलीफा के बारे में बात करें तो वह इन दिनों सनी लियोन की ही तरह अपने करियर को एक नए मुकाम पर पहुंचाना चाहती हैं। बता दें कि अब वह एडल्ट फिल्मों में नजर नहीं आ रही है और इसलिए ये खबरें हैं कि शायद मिया को बिग बॉस का हिस्सा बनते देखा जाए। उनके लिए बिग बॉस का हिस्सा बनना एक बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। हालांकि यह भी जल्दी ही पता चल जाएगा कि मिया इस शो में काम करेंगी या नहीं। बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी 2' को 17 जून से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम कर दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications