लोगों का अटेंशन पाने के लिए पानी के बीचो-बीच Nora Fatehi ने किया ऐसा काम, फैंस बोले - 'Mesaytara'

बॉलीवुड की बैले डांसर नोरा फतेही ने 6 फरवरी को दुबई में अपना 31वां जन्मदिन मनाया और जश्न के दौरान कई वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए। नोरा फतेही एक वीडियो में जहां बीच के किनारे सनसेट के दौरान ग्रीन ड्रेस में पोज देती नजर आईं।
वही एक वीडियो में वे अपने फ्रेंड्स के साथ यॉच पर बैले डांस करती नजर आईं। बैली डांस की वीडियो को पोस्ट करते हुए नोरा ने लिखा की मैं अटेंशन पाने की कोशिश कर रही हूं लेकिन अटेंशन ने मुझे पे किया। इस वीडियो में नोरा ने फ्लोरल क्रॉप टॉप और स्कर्ट पहना है। इस दौरान नोरा और उनके दोस्तों की पागलपंती को देखा जा सकता है। नोरा के बैली डांस पर उनकी फ्रेंड्स खूब हुटिंग कर रही हैं और उनका उत्साह बढ़ाते हुए साथ में नाच भी रही हैं।
नोरा फतेही अपने बर्थडे बिहेवियर की कई वीडियो पोस्ट कर चुकी है। एक वीडियो में वे कलरफुल शर्ट एंड ट्राउज़र में नजर आ रही है। हाई हील्स के साथ नोरा बेहद एटीट्यूड के साथ स्टाइल में पोज दे रही हैं।
डांसर और अभिनेत्री नोरा फतेही का दुबई में जन्मदिन का जश्न पूरे उत्साह के साथ जारी रहा। स्टार नोरा ने अपने गैंग के साथ शहर में खूब धूम मचाई। नोरा ने अपने खास दिन पर मस्ती की एक झलकियां इंस्टा पर शेयर की। डांसर नोरा अपने दोस्तों के साथ डिनर डेट पर भी गईं, उनके साथ यॉच पर पार्टी के बादवे रेड कार्पेट पर चलती नजर आईं। बर्थ-डे बैश से कई स्निपेट्स और फोटोज नोरा ने पोस्ट किए जिससे उनके फैंस भी बर्थ-डे को एन्जॉय कर सकें।
नोरा के फैंस ने उनकी एक वीडियो पर कमेंट करते हुए उन्हें 'मेसायतारा' (Mesaytara), का टैग दे दिया, जिसका मतलब है 'आई एम डोमिनेंट'। ये एक सीरियाई सॉन्ग 'मेसायतारा' से लिया गया है जिसको कहा जाता है 'मैं हावी हूं' या 'आई विल कंट्रोल यू'।
आपको बता देना, नोरा इंस्टाग्राम पर बहुत एक्टिव रहती है और उन्हें इंस्टा पर 44 मिलियन से अधिक लोग फॉलो करते हैं। काम के मोर्चे की बात करें तो नोरा फतेही 100 प्रतिशत में रितेश देशमुख, शहनाज़ गिल और जॉन अब्राहम के साथ नज़र आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications