अपनी बारात में दूल्हा बनी कैटरीना कैफ
इन दिनों कैटरीना कैफ यश राज बैनर की फिल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में कैटरीना कैफ पहली बार इमरान खान के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म के क्लाइमेक्स की शूटिंग आगरा में ताज के पास चल रही थी।
फिल्म के इस सीन में कैटरीना घोड़े पर चढ़कर अपनी बारात में पहुंचती हैं। इस दौरान कैटरीना ने घोड़े पर बैठ-बैठे जमकर नागिन वाला डांस भी किया। खबरों के मुताबिक अब फिल्म की शूटिंग ताजमहल के अंदर किए जाने की योजना है। अभी फिल्म की यूनिट कुछ और दिन आगरा में शूटिंग के लिए रुकेगी।
इस फिल्म में कैटरीना के साथ अली जफर और इमरान खान मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के किरदार उत्तर भारत के उच्च मध्यम वर्ग के दिखाए गए हैं। निर्देशक अली अब्बास जफर की भी पहली फिल्म है और आगरा से पहले फिल्म की शूटिंग देहरादून और चंडीगढ़ में हुई है।
agra ali zafar अली जफर आगरा इमरान खान कैटरीना कैफ मेरे ब्रदर की दुल्हन imran khan katrina kaif mere brother ki dulhan


Click it and Unblock the Notifications