'हॉट इमेज से कोई परहेज नही'

एक कार्यक्रम के सिलसिले में लखनऊ आई मेघना नायडू ने कहा कि कलियों का चमन के तौर पर पहचाने जाने से उन्हें कोई गुरेज नहीं है और उन्होंने कभी इस पहचान को बदलने की कोशिश भी नहीं की।
हॉट इमेज में बंध जाने के सवाल पर मेघना ने कहा कि उन्हें हॉट इमेज से कोई परहेज नहीं और वह इससे संतुष्ट हैं। मेघना के मुताबिक आज तमाम लड़कियां साड़ी और सूट के दायरे से बाहर निकलकर बोल्ड और हॉट कहलाना चाहती हैं। ऐसे में अगर उन्हें हॉट कहा जाता है तो इसमें बुरा क्या है।
रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के पहले संस्करण में अक्षय कुमार के साथ भाग लेने वाली मेघना जल्द ही शुरू हो रहे इस शो के दूसरे संस्करण में सेलेक्टर की भूमिका में दिखेंगी।
मेघना ने कहा कि उनके आने वाले नये म्यूजिक वीडियो इट्स हॉट में लोगों को एक बार फिर उनका हॉट अंदाज देखने को मिलेगा।
akshay kumar अक्षय कुमार खतरों के खिलाड़ी बालीवुड मेघना नायडू bollywood khataron ke khiladi meghna naidu


Click it and Unblock the Notifications