..................... Meezaan Zaffrey will be in lead role of Priyadarshan Upcoming Thriller? इस थ्रिलर फिल्म में हो गई मीजान जाफरी की एंट्री! - Hindi Filmibeat

प्रियदर्शन का अगला दमदार प्रोजेक्ट? इस थ्रिलर फिल्म में हो गई मीजान जाफरी की एंट्री!

दमदार कॉमेडी निर्देशक प्रियदर्शन को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर ऐसी फिल्में बनाते हैं जो कि छा जाती हैं। हाल ही में उनकी फिल्म हंगामा 2 काफी चर्चा में रही है। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी, परेश रावल और मीजान जाफरी नजर आए थे। मीजान जाफरी काफी अच्छे अभिनेता हैं और उन्होने फिल्म मलाल से अपने करियर की शुरुआत की थी। हंगामा 2 में लीड रोल में नजर आए मीजान जाफरी को लेकर अब एक नई खबर सामने आ रही है।

बता दें कि हंगामा 2 निर्देशक प्रियदर्शन को लेकर पता चला है कि वो एक फिल्म बनाने जा रहे हैं जो कि थ्रिलर होगी। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट है कि इस फिल्म में प्रियदर्शन लीड रोल में मीजान जाफरी को लेने जा रहे हैं।

meezaan jaffrey, मीजान जाफरी

जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी काफी टैलेंटेड हैं और अच्छा डांस भी करते हैँ। अगर प्रियदर्शन एक थ्रिलर फिल्म बनाते हैं और उसमें मीजान को लेते हैं तो निश्चित ही ये काफी देखने वाली बात साबित होने वाली है।

मीजान जाफरी अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं और कुछ समय पहले उनका नाम अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा से जुड़ा था। हालांकि बाद में उन्होने खबर को पूरी तरह से बकवास बताया था।

हंगामा 2 में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया था लेकिन फिल्म के रिव्यू काफी खराब आए थे। यही कारण है कि फिल्म इतना नहीं चली जितना की माना जा रहा था। उनकी अपकमिंग फिल्म का फैंस को इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X