यौन शोषण के आरोपी साजिद खान की अगली फिल्म- इस सुपरस्टार के साथ बनेगी जोड़ी?
पिछले साल मी टू अभियान के दौरान यौन शोषण के आरोपी निर्देशक साजिद खान पर 'इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डाइरेक्टर एसोशिएशन' ने एक साल का बैन लगाया था। जिसे अब खत्म किया जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो बैन हटने के बाद अब साजिद खान वापस फिल्म निर्देशन के लिए तैयार हैं और उन्होंने जॉन अब्राहम को अगली फिल्म के लिए अप्रोच किया है।
मिड-डे में आई रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्ममेकर ने जॉन अब्राहम के प्रोडक्शन हाउस को एक स्क्रिप्ट के साथ अप्रोच किया है। बैन हटते ही साजिद इस फिल्म पर काम शुरु करना चाहते हैं।

यह एक कॉमेडी फिल्म होगी, जिसके मेनलीड एक्टर जॉन अब्राहम होंगे। बता दें, फिलहाल जॉन लंदन में पागलपंती की शूटिंग कर रहे हैं। अपने काम को लेकर साजिद ने कहा, मैं फिलहाल संस्पेंशन पर हूं और पिछले 6 महीनों से काम नहीं कर रहा हूं। मैं यह खत्म करना चाहता हूं और इसके बाद ही काम शुरु करूंगा।
गौरतलब है कि साल 2018 में मी टू अभियान के तहत बॉलीवुड के कई नाम सामने आए, जिनपर यौन शोषण के आरोप लगाए गए। साजिद खान के अतिरिक्त आलोक नाथ, विकास बहल, नाना पाटेकर, सुभाष घई आदि। साजिद खान उस वक्त हाउसफुल 4 का निर्देशन कर रहे थे, जब उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया।


Click it and Unblock the Notifications