बॉक्स ऑफिस में धमाल मचाने आ सकता है बॉडीगार्ड का सीक्वल!

bodyguard
सलमान खान के चाहने वालों के लिए बहुत ही अच्छी खबर है अगर आपको उनकी फिल्म बॉडीगार्ड का लवली सिंह पसंद आ गया है और आप उसे दोबारा देखना चाहते हैं तो आपकी ये चाहत अब जल्द ही पूरी हो सकती है।

खबर आई है कि सलमान के बहनोई यानी कि अतुल अग्निहोत्री जल्द ही बॉडीगार्ड का दूसरा भाग बनाने के मूड में लग रहे हैं। हो सकता है कि इस बार सलमान खान इस फिल्म में शादी ही ना करें। वैसे अतुल ने आगे की कहानी के बारे में सोचना भी शुरू कर दिया है।

वैसे सलमान को किसी भी जगह फिट किया जा सकता है बस सलमान से इस बारे में विचार करने की देरी है वैसे तो सलमान आज कल अपनी फिल्म एक था टाइगर की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं लेकिन वो अपनी फेमेली के लिए हमेशा ही खाली रहते हैं।

अतुल का इस फिल्म के बारे में कहना है कि सलमान हमेशा ही परिवार के लिए सोचते हैं लेकिन उनका कुछ कर्तव्य उनके फैनस् के लिए भी है, मैने इस बारे अभी तक सलमान से बात नहीं की है देखते हैं की सलमान से हम बॉडीगार्ड के रीमेक के बारे में कब बात कर पाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X