टॉपगन से प्रेरित नहीं है मौसम: शाहिद
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने कहा कि उनकी आगामी फिल्म 'मौसम' हॉलीवुड की फिल्म 'टॉप गन' से प्रेरित नहीं है। फिल्म 'मौसम' का निर्देशन शाहिद के पिता और मशहूर कलाकार पंकज कपूर कर रहे हैं।
शाहिद ने कहा, "यह सच है कि मैं फिल्म उद्योग में नया हूं लेकिन मैं अपने पिता के कार्यो का आदर करता हूं। उनकी आगामी फिल्म टॉप गन से प्रेरित नहीं है।" फिल्म 'टॉप गन' में अभिनेता टॉम क्रूज ने नौसेना अधिकारी का किरदार निभाया था। वहीं शाहिद फिल्म 'मौसम' में वायुसेना अधिकारी का किरदार निभाएंगे। शहिद ने कहा कि फिल्म 'मौसम' को हॉलीवुड से जोड़कर पेश करना अफवाह है।
पंकज कपूर फिल्म बॉलीवुड मौसम शाहिद कपूर हॉलीवुड bollywood films hollywood mausam pankaj kapoor shahid kapoor


Click it and Unblock the Notifications