अभिनेत्री मसुमेह के टिप्स ने बचाई जान!

कुछ दिनों के बाद सेलेना ने मसुमेह को फोन किया और उनके उपायों के लिए धन्यवाद दिया। दरअसल सेलेना गोवा में छुट्टियां मना रही थी जब किसी ने उन्हें छेड़ने की कोशिश की।
उस दौरान सेलेना ने मसुमेह के बताए गए उपाय आजमाए जिससे वे उस व्यक्ति को पीटने और वहां से सुरक्षित निकलने में सफल रही। इतना ही नही गोवा पुलिस ने उसे एक घंटे के दौरान पकड़कर सलाखों के पीछे डाला। तब जाकर सेलिना की जान में जान आयी।
गौरतलब हो कि मसुमेह बचपन से ही मार्शल आर्ट सीखती आ रही है और वे बालीवुड की पहली अभिनेत्री होगी जो मार्शल आर्ट का ट्रेनिंग सेंटर खोलने जा रही है।
अभी तक केवल खिलाड़ी अक्षय कुमार ने ही मार्शल आर्ट का ट्रेनिंग सेंटर खोला है।


Click it and Unblock the Notifications