जॉन ने कहा मैरिड मैन भी दिखते हैं सेक्सी, मुझे शादी करनी है

जॉन का कहना है कि सिर्फ अनमैरिड ब्वॉयज ही सेक्सी नहीं दिखते, बल्कि शादी के बाद भी कोई शख्स उतना ही अट्रैक्टिव दिखता है जितना कि वह शादी से पहले रहता है। चलो जॉन साफ तौर पर तो नहीं लेकिन हां आपने यह तो कहा कि आप शादी करना चाहते हैं।
वैसे कुछ समय से जॉन और प्रिया मारवाह के साथ डेटिंग की खबरें आ रही थी जिसे जॉन ने गलत बता दिया। उन्होंने कहा कि मैं प्रिया के साथ डेटिंग नहीं कर रहा हूं। वहीं, जॉन दीपिका पादुकोण के बारे में कहते हैं कि वह लवली गर्ल हैं, लेकिन मैं उनके साथ इन्वॉल्व नहीं हूं।
वैसे आज कल जॉन अपने माता पिता के साथ ही रह रहे हैं और अपने आज से काफी खुश भी हैं। लेकिन फिर भी वह शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं। इतना ही नहीं वह कहते हैं कि उन्हें दोबारा भी प्यार हो सकता है। बिपाशा के बारे में वह बात नहीं करना चाहते हैं, अपने पुराने रिलेशनशीप के बारे में जॉन ने यही कहा था कि जो होना था वह हो गया अब मुझे आने वाले कल पर ध्यान देना है।
जब बिपाशा मेरी लाइफ में थीं, मैं तब भी उनकी रिस्पेक्ट करता था और आज नहीं होने पर भी करता हूं। जब उनसे पूछा गया कि बिपाशा के बारे में डेटिंग की खबरें आ रही हैं तो उन्होंने बड़ी ही सफाई से कहा कि यह उनकी पर्सनल लाइफ है, उन्हें जो करने से खुशी मिलती है, वह वही कर रही हैं। लेकिन बिपाशा बसु जॉन से बेहद खफा हैं। वह कहती हैं, मैं उस शख्स के बारे में सोचकर अपना एक मिनट भी खराब नहीं करना चाहती, जो मेरे लिए वैल्यू ही नहीं रखता।


Click it and Unblock the Notifications