अजय देवगन की सुपरहीरो फिल्म में हुई मानुषी छिल्लर की एंट्री? अहान पांडे के साथ करेंगी रोमांस!
कुछ समय से लगातार इस बात को लेकर खबरें आ रहीं थीं कि यशराज बैनर एक सुपरहीरो बनाने के बारे में सोच रहा है। यही नहीं इस फिल्म से खबर आ रही थी कि अजय देवगन एक धमाकेदार किरदार में नजर आएंगे। लेकिन अहम खबर थी कि इससे अहान पांडे जो कि चंकी पांडे के भतीजे हैं वो इंडस्ट्री में कदम रखने वाले हैं। हालांकि अभी इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है कि ऐसा कब से होगा।
फैंस इस लिए आस लगाए बैठे हैं कि अजय देवगन को वो सुपरहीरो के किरदार में देखेंगे। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है वो काफी चौकाने वाली है। दरअसल इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर खुलासा हुआ है।

पता चला है कि इस फिल्म में मानुषी छिल्लर की एंट्री हुई है। मानुषी अहान के साथ रोमांस करती हुईं नजर आएंगी। खबर है कि यशराज ने मानुषी से बात करके उनको इस फिल्म के लिए साइन भी कर लिया है।
बॉलीवुड लाइफ की एक खबर की मानें तो मानुषी छिल्लर इस समय यशराज प्रोडक्शन की फेवरिट हैं। यही कारण है कि उनको इस रोल के लिए अप्रोच किया गया है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो मानुषी इस समय अक्षय कुमार के साथ फिल्म पृथ्वीराज का हिस्सा बन रहीं हैं। वो काफी समय से शूटिंग कर रहीं हैं और ये उनकी इंडस्ट्री में डेब्यू फिल्म है। इसके अलावा वो विकी कौशल के साथ भी नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications