..................... मानसी सालवी के आंगन में नया मेहमान, Mansi Salvi is expecting a baby girl - Hindi Filmibeat

मानसी सालवी के आंगन में नया मेहमान

By Staff

टीवी एक्ट्रेस मानसी सालवी गर्भवती है और अगले साल मार्च तक उसका बच्चा होने की उम्मीद है. मानसी ने निर्माता हेमंत प्रभु से तीन साल पहले विवाह किया था. यह मानसी का पहला बच्चा है, इसलिये वह इसके आगमन पर बहुत खुश है. मानसी और उसके पति हेमंत की हार्दिक इच्छा यही है कि उन्हें बिटिया पैदा हो.

मानसी ने कहा कि हालांकि उसने अभी बच्चे का नाम नही सोचा है, लेकिन वह पहले बच्चे के रुप में लडकी चाहती है. मानसी टीवी शो विरासत में सति बनी है. गर्भवती होने के कारण उसने शो से छुट्टियां ले ली है. वे एक मराठी शो भी कर रही थी.

मानसी ने कहा कि वह अपने निर्माताओं को परेशान नही करना चाहती, लेकिन गर्भवती होने की वजह से वह अभी शो नही कर पा रही है. जब उसका बच्चा हो जायेगा तो फिर वह वापस अभिनय में लौट आयेगी.

मानसी का कहना वह पहली बार गर्भवती हो रही है, इसलिये उसे तरह तरह के मजेदार अनुभव से गुजरना पड रहा है. हर कोई उसकी चिंता कर रहा है और उसे हिदायत दे रहा है कि वह क्या खाये और क्या नही खाये और कैसे अपनी देखभाल करे?

सच मां बनने से पहले जब मानसी इतनी खुश है तो मां बनने के बाद कितनी खुश हो जायेगी..!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X