72 घंटों में अदालत जाने की धमकी
लगता है शाहरूख खान की मुशिकिलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. फिल्म "ओम शांती ओम " में कुछ दृश्यों में अन्य नायकों की तरह मनोज कुमार को भी दिखाने की कोशिश की मगर अन्य नायकों ने तो नहीं हां मनोज कुमार ने ज़रूर इसके खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद करते हुए बावेला मचा दिया.
हालांकि मामला समझ में आते ही शाहरूख ने शरीफ बच्चे की तरह मनोज कुमार से माफी मांग कर मामले को रफा दफा कर दिया. मगर एक बार फिर इस मामले ने तूल पकड लिया है और मनोज कुमार शाहरूख के खिलाफ अगले 72 घंटों में अदालत का दरवाज़ा खटखटाने का मन बना लिया है.
दरअसल हुआ यूं कि शाहरूख ने मनोज कुमार से माफी मांगते वक़्त यह वादा किया था कि वे उनसे मिलने ज़रूर आएंगे साथ ही उन्होंने मनोज कुमार को यह कहते हुए अपना मोबाइल नंबर भी दिया था कि वे जब चाहे शाहरूख से बात कर सकते हैं. अभी पिछले दिनों अपनी बिल्डिंग के आगे मीडिया तथा पुलिस की गाडी को खडी देख मनोज कुमार समझें कि शाहरूख आने वाले हैं इसलिए यह लोग आएं हैं. जब उन्होंने शाहरूख से हकीकत जानने के लिए उनके दिए नंबर पर फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया.
मनोज जी ने धैर्य रखते हुए उसी नंबर पर कई बार फोन किया मगर उस तरफ से कोई उत्तर नहीं मिला. इस बात से आहत मनोज ने इसे अपना अपमान मान कर शाहरूख के खिलाफ अदालत जाने का फैंसला कर लिया. साथ ही मनोज कुमार मीडिया को अदालत जाने का एक कारण यह भी बता रहे हैं कि शाहरूख ने उनसे किए वादे के मुताबिक अभी भी वह दृश्य नहीं निकाला है, जिनसे उन्हें आपत्ति थी.
इस में कोई दो राय नहीं कि भारत के नाम से जाने जाने वाले मनोज कुमार देश के सच्चे सपूत हैं मगर क्या यह अच्छा नहीं होता कि इन छोटी बातों को छोड वह देश की असली परेशानियों के खिलाफ एक्शन लेते. इसके साथ कम से कम वह अपना नाम तो सार्थक करते. हैं ना................


Click it and Unblock the Notifications