द फैमिली मैन 2 की सफलता के बाद मनोज बाजपेयी ने बढ़ाई फीस, सीजन 3 के लिए डबल की फीस!
'सत्या', 'शूल', 'कौन', 'अक्स', 'राजनीति', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसी ढेर सारी शानदार फिल्में करने वाले मनोज बाजपेयी ने कई साल बॉलीवुड में स्ट्रगल करते करते बिता दिए। लेकिन आज वह बॉलीवुड के शानदार अभिनेताओं में शुमार है। आजकल वह ओटीटी के जरिए फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। मनोज बाजपेयी की हाल में ही द फैमिली मैन 2 रिलीज हुई जिसने गर्दा उड़ा रखा है।
इस वेब सीरीज की सफलता के बीच खबरें आई कि द फैमिली मैन सीजन 3 भी जल्द ही फैंस को देखने को मिलेगा। सीजन 3 का अंदाजा फैमिलीमैन 2 के अंत में लग जाता है जहां अरुणाचल प्रदेश के कुछ सीन दिखाए गए थे।

अब मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि मनोज बाजेपयी ने सीजन 2 के सफल होने के बाद अपनी फीस बढ़ा दी है। हाल में ही खबरें आई थीं कि फैमिलीमैन सीजन 2 के लिए मनोज बाजपेयी ने 8-10 करोड़ रुपये फीस ली है।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स की मानें तो सूत्रों के हवाले से पता चला है कि मनोज बाजपेयी ने द फैमिलीमैन 3 के लिए 20-22 करोड़ रुपये की डिमांड की है। इस रिपोर्ट का कहना है कि मौजूदा फीस से डबल फीस एक्टर ने मांगी है।


Click it and Unblock the Notifications











