शरीर पर ध्यान नही देते मनोज
बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कहा है कि उन्होंने संजय गुप्ता की आगामी फिल्म 'एसिड फैक्टरी' में अन्य सह अभिनेताओं की तरह शरीर पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया था।
'एसिड फैक्टरी' फिल्म में मनोज के अलावा फरदीन खान, इरफान खान, डिनो मोरिया और आफताब शिवदसानी भी नजर आएंगे।
मनोज को छोड़कर सभी ने अपनी काया पर खास ध्यान दिया है।
मनोज ने कहा कि दो वर्ष पूर्व कंधे में चोट लगने की वजह से काया को एक अलग लुक में वह ढाल नहीं पाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications