क्यों दारू पीकर टल्ली हो गई मनीषा कोइराला?

सम्राट दहल की पत्नी बनने के बाद मनीषा की जिंदगी में लगता है और ज्यादा तूफान आ गया है। हाल ही में वर्सोवा में अपने पूर्व प्रेमी प्रशांत चौधरी की पार्टी में मनीषा कोइराला ने जरूरत से ज्यादा शराब पी ली जिसके बाद उन्हें संभालना काफी मुश्किल हो गया। वो ठीक से चल भी नहीं पा रही थी और मुंह से अजीब-अजीब आवाज निकाल रही थी और बहुत ज्यादा रो रही थीं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ब्लैक-ग्रे कलर की कैजुअल ड्रेस पहने मनीषा की हालत बहुत ज्यादा खराब लग रही थी। वो सेहत से भी काफी कमजोर नजर आ रही थी। मनीषा के बारे में कहा जा रहा था कि उनके और उनके पति में बन नहीं रही है, वो बहुत जल्द तलाक लेने वाली है। आपको बता दें कि मनीषा ने नेपाल के बिजनेसमैन सम्राट दहल से 19 जून 2010 में शादी रचाई थी। सम्राट, मनीषा से सात साल छोटे हैं।


Click it and Unblock the Notifications