सलमान खान तो अब जाकर TREND में आए हैं....इनके आगे पानी भरते थे!
मनीषा कोईराला अपना कमबैक कर रही हैं। लेकिन पुराने ज़माने पर उन्होंने राज किया है। ऐसे में उन्होेंने अपने दो को स्टार सलमान खान और जैकी श्रॉफ पर बात की। और बताया कि दोनों में कौन ज़्यादा हॉट है!
मनीषा कोईराला अपने ज़माने की सुपरहिट हीरोइन रही हैं। उन्होंने दिलों पर, अवार्ड्स पर और बॉक्स ऑफिस पर राज किया है। और अब एक बार फिर वो परदे पर दस्तक देने को तैयार हैं। 2 जून को उनकी फिल्म डियर माया रिलीज़ हो रही है।
फिल्म के प्रमोशन के दौरान उनसे पूछा गया कि सलमान खान और जैकी श्रॉफ में कौन ज़्यादा हॉट है। तो मनीषा का जवाब शानदार था।

उनका कहना था कि सलमान खान तो अभी ट्रेंड में आए हैं। पहले तो वो क्यूट से ही लगते थे और जैकी श्रॉफ की उस ज़माने में बात ही कुछ और थी। उनसे ज़्यादा हॉट कोई नहीं था।
मनीषा कोईराला और जैकी श्रॉफ ने ढेरों फिल्मों में साथ काम किया है। वहीं उनकी और सलमान की खामोशी की केमिस्ट्री को कोई भूल नहीं सकता। वैसे मनीषा कोईराला उन चंद एक्ट्रेस में हैं जो हर किसी के साथ शानदार लगीं।
अनिल कपूर के साथ 1942 अ लव स्टोरी हो या फिर आमिर खान के साथ मन। शाहरूख खान के साथ दिल से हो या बॉबी देओल के साथ गुप्त। मनीषा हर किसी के साथ बहुत अच्छी लगी हैं।
जहां तक रही सलमान और जैकी श्रॉफ की बात तो मनीषा ने कोई गलत बात नहीं कही। मिलिए 40 पार के उन एक्टर्स से जो पहले से ज़्यादा अब हॉट लगते हैं -
[तस्वीरें स्कूपव्हूप से साभार]


Click it and Unblock the Notifications