फिल्मों के लिए पती से तलाक लेंगी मनीषा
मनीषा कोइराला ने सबके सामने यह स्वीकार कर लिया है कि वो अपने पति से अलग होना चाहती हैं। वैसे इनदोनों के बीच अल बन की खबरे काफी समय से आ रही हैं और मनीषा के इस तरह कह देने माना जा रहा है मनीषा जल्द अपने पति से तलाक ले सकती हैं।
आपको बता दें शादी के कुछ समय के बाद से ही मनीषा और उनके पति के बीच झगड़े होने लगे थे। मनिषा ने 2010 में सम्राट दहल से शादी की थी। शादी के छह महीने बाद ही उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर लिखा था कि वह अपने पति से तलाक चाहती हैं।
हालांकि बाद में उन्होंने अपनी सफाई में यह भी कहा था कि तलाक की बात उन्होंने गुस्से में की थी। थोड़े समय बाद उन्होंने फेसबुक पर फिर लिखा कि उनका सबसे बड़ा दुश्मन उनका पति है। वह हमेशा ही फेसबुक इस तरह के स्टेटस अपडेट करती ही रहीं हैं।
अब ऐसा लगता है कि आखिरकार उन्होंने शादी तोड़ने का मन बना लिया है। एक पार्टी में मनीषा ने अपने दोस्तों से कहा कि उन्होंने दहल से तलाक की पूरी तैयारी कर ली है। खबर यह भी है कि मनीषा तलाक के बाद फिर से मायानगरी में अपने पांव जमाना चाहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications