..................... मनीषा कोईराला को है सच्चे प्यार की तलाश, Manisha is still in search of true love - Hindi Filmibeat

मनीषा कोईराला को है सच्चे प्यार की तलाश

By Super

मनीषा कोईराला प्यार के मामले में हमेशा ही दुर्भाग्यशाली साबित हुई है. उसकी समकालीन हीरोइनें जैसे माधुरी दीक्षित, जूही चावला व करिश्मा कपूर आदि अपना घर भी बसा चुकी हैं, लेकिन मनीषा है कि अभी भी सच्चे प्यार को ही ढूंढ रही है.

उसने एक के बाद एक कई लोगो को दिल दिया लेकिन उसका इस्तेमाल करने के बाद हर प्रेमी बेवफा ही साबित हुआ. इसके बावजूद भी मनीषा की प्रेम यात्रा लगातार जारी रही.

बालीवुड से दूर हो चुकी मनीषा एक बार फिर धोका खा चुकी है. उसका आस्ट्रेलिया में रहने वाले अक्षय नाम के युवक से रोमांस जोरो पर चल रहा था. लेकिन इस बार मनीषा अक्षय के साथ विवाह करने को लेकर गंभीर हो रखी थी, लेकिन बताया जाता है कि अक्षय सिर्फ मौज मजे के लिये ही मनीषा के साथ अपने संबध बनाये हुये था. इसलिये जब मनीषा ने उसके साथ विवाह का प्रस्ताव रखा तो वह इसके लिये तैयार ही नही हुआ. इसके बाद दोनो में संबंधो में दरार आ गई.

ज्ञात हो कि मनीषा कोईराला बालीवुड में अपने अभिनय के लिये कम और रोमांस के लिये ज्यादा चर्चित रही है. नाना पाटेकर के साथ भी उसका रोमांस काफी सुर्खियों में रहा था. इसके बाद मनीषा ने मशहूर व्यावसायी अजीम प्रेमजी के बेटे तारिक प्रेमजी के साथ भी चक्कर चलाया, जबकि वह मनीषा से आयु में भी छोटा था और यहां भी मनीषा का रोमांस ज्यादा समय तक नहीं टिका. इनके अलावा प्रशांत चौधरी, लंदन के व्यावसायी सेसिल एंथोनी और आर्यन वैद्य जैसी हस्तियों से भी उसका जमकर रोमांस चला था और हर जगह बाद में उसके संबध टूट गये.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X