तमिल फिल्मों को लेकर आत्मविश्वास है : ऐश्वर्या

देखें : रावण का ट्रेलर
उन्होंने यहां शनिवार को 'रावण' का संगीत जारी होने के अवसर पर यह बात कही। 'रावण' में अभिषेक बच्चन, दक्षिण के सुपरस्टार विक्रम और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने भी अभिनय किया है। फिल्म के हिंदी और तमिल संस्करण की शूटिंग साथ-साथ हुई है। दोनों संस्करणों के कलाकार कुछ अलग हैं।
ऐश्वर्या ने एक शास्त्रीय नृत्य शिक्षिका की भूमिका की है। फिल्म में वह सबसे पहले एक गीत पर खूबसूरत नृत्य करती दिखती हैं। हिंदी संस्करण में विक्रम ने ऐश्वर्या के पति की भूमिका की है।
देखें : समीरा रेड्डी को
अपने किरदार के विषय में बोलते हुए ऐश्वर्या ने कहा, 'मेरे लिए यह एक चुनौतीपूर्ण भूमिका थी। एक ही समय में हिंदी और तमिल संस्करण की शूटिंग एक चुनौती थी लेकिन मेरा अनुभव बहुत अच्छा रहा। यदि मणि जी कहें तो मैं एक बार पुन: यह सब दोहराने को तैयार हूं।' छत्तीस वर्षीय ऐश्वर्या के मुताबिक उनका किरदार एक खोज और एक रहस्य है । उन्होंने कहा कि फिल्म में रागिनी एक आधुनिक महिला है और अपने दिमाग से बोलती है। उन्होंने बताया कि फिल्म में उन्होंने बिना मेकअप के दृश्य दिए हैं। रिलायंस बिग पिक्चर्स और मद्रास टॉकीज ने फिल्म का सह-निर्माण किया है। फिल्म के 18 जून को प्रदर्शित होने की संभावना है।


Click it and Unblock the Notifications