मणि ने ऐश-अभि के लव सीन हटाए
निर्देशक मणिरत्नम ने निश्चय किया है कि फिल्म रावण से ऐश्वर्या और अभिषेक के प्रेम संबंधित दृश्यों को हटा देंगे। उन्हें लगता है कि इन दृश्यों से लोगों की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचेगी।
फिल्म रावण में महाकाव्य रामायण को आधुनिक परिप्रेक्ष्य में पेश किया गया है। मणि ने रामायण के पात्रों को आधुनिक संदर्भो में दिखाने का साहस किया है। लेकिन इन आधुनिक पात्रों के प्रेम संबंधो को दिखाने का साहस उनमें नही आ रहा है।
मणि को अंदेशा हो रहा है कि इन दृश्यों की वजह से उन्हें किसी तरह के विरोध का सामना न करना पड़ जाए। इस फिल्म में ऐश्वर्या ने सीता की भूमिका अदा की है और अभिषेक ने रावण बनकर उनका अपहरण किया है। लेकिन कुछ समय के बादा दोनों मे प्रेम हो जाता है और इस पर फिल्माए प्रेम दृश्यों को लेकर मणि को डर लग रहा है कि किसी धार्मिक समूह का प्रतिरोध न झेलना पड़े।
हालांकि मणि ने इस बात से इंकार किया है कि इस फिल्म का रामायण महाकाव्य से कुछ लेना देना है। उनका कहना है कि यह पूरी तरह से आधुनिक संदर्भो में पेश की गई है।
अब सच्चाई क्या है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन इन बातो से फिल्म को काफी चर्चा मिल रही है।


Click it and Unblock the Notifications