Do You Know: बचपन में वरूण धवन को क्या 'रिश्वत' दिया जाता था!
[गपशप] वरूण धवन ने फिल्म 'बदलापुर' से भले ही अपनी ऑन-स्क्रीन इमेज बदलने की सफल कोशिश की है। लेकिन आपको बता दें, वरूण रियल लाइफ में काफी मस्ती मजाक करने वाले स्टार हैं और उनके शौक भी काफी आम हैं।
जी हां, आम..यही वह चीज को है वरूण को बचपन में रिश्वत के तौर पर दी जाती थी। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद वरूण ने कहा है कि, 'जब वह बच्चे थे, तो उन्हें आम शरारतें करने से रोकने में एक प्रलोभन की तरह काम करता था।
बता दें, वरुण 'माजा' के नए एम्बेसडर नियुक्त किए गए हैं। इस पर वरुण ने कहा, 'हर इंडियन ने माजा के साथ कुछ न कुछ शरारतें या मजा किया होगा। मैं भी इससे अछूता नहीं हूं। मुझे याद है कि मुझे बचपन में कैसे शरारत करने से रोकने के लिए माजा और रसीले आम से लालच दिया जाता था।'
OMg..तो अपनी फैमिली से यह छिपा रहे थे वरूण धवन!
वरुण का कहना है कि माजा का ब्रांड एम्बेसडर बनना एक सम्मान की बात है। इतना ही नहीं, कोका कोला इंडिया एंड साउथ वेस्ट एशिया के उपाध्यक्ष देबब्रत मुखर्जी का कहना है कि, 'वरूण की इमेज और पर्सालैलिटी माजा के साथ एकदम फिट बैठती है। वरूण माजा के लिए बेस्ट हैं। '
बता दें, माजा के नए विज्ञापन की थीम भी 'हर मौसम आम, हर मौसम लव' ही है। इसके नए विज्ञापन में वरुण और बॉलीवुड के 'बैड मैन' गुलशन ग्रोवर नजर आ रहे हैं।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications

