मंदिरा ने गौतम को चांटा मारा
बॉलीवुड अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने एक फिल्म की शूटिग के दौरान अपने सह कलाकार गौतम कपूर को चांटा मारा। मंदिरा को यह कदम फिल्म की कहानी को ध्यान में रखकर उठाना पड़ा था।
मैराथन पर आधारित फिल्म '42केएमएस' की शूटिंग के दौरान मंदिरा ने गौतम को चांटा मारा था। गौतम ने कहा कि वह मंदिरा के 'चांटे को कभी भूल नहीं पाएंगे।'
गौतम ने कहा, "फिल्म की पटकथा के अनुसार मंदिरा को मुझे चांटा मारना था लेकिन मुझे इस बात की आशा नहीं थी कि वह मुझे इतनी जोर से चांटा मारेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications