अपनी भूमिका पर ध्‍यान देती हूं: मंदिरा
धारावाहिक शांति से अपनी सशक्त पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने अब तक एक लम्बा सफर तय किया है। इस बीच वे एक प्रतिष्ठित मेजबान भी बन गई है।
क्रिकेट पर आधारित उनकी आने वाली फिल्म 'मीराबाई नॉट आउट' में वे अपने साथी कलाकार से बड़ी दिखेंगी, इस बात को लेकर वे परेशान थी।
पर उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि अभिनेता एजाज खान से अधिक उम्र की दिखने को लेकर वे बिल्कुल परेशान नही थी।
उनका कहना है कि वे अपने किरदार के अनुसार दिखना चाहती है। इस फिल्म में मंदिरा और एजाज के अलावा महेश मांजरेकर और अनुपम खेर भी नजर आएंगे।
यह फिल्म क्रिकेट पर आधारित है और इसमें पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी अनिल कुंबले मेहमान भूमिका में नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications