मैं फिट नहीं हूं: मंदिरा बेदी
वह 37 वर्ष की उम्र में भी बेहद चुस्त दिखाई देती हैं लेकिन अभिनेत्री और टेलीविजन प्रस्तोता मंदिरा बेदी कहती हैं कि वह उतनी फिट नहीं है जितना कि होनी चाहती हैं।
मंदिरा ने कहा, "मैं उतनी फिट नहीं हूं जितना कि होना चाहती हूं लेकिन रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' की शूटिंग के दौरान में फिट थी।" अब वह स्वयं को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।
उन्होंने कहा, "मैं व्यायाम के लिए जहां तक संभव हो समय निकालने की कोशिश करती हूं। मुझे लगता है कि जब हम 16-18 घंटे तक व्यस्त रहते हैं ऐसे में व्यायाम के लिए डेढ़ घंटे का समय निकालना मुश्किल नहीं है। इसलिए मैं अपनी व्यस्त दिनचर्या में भी डेढ़ घंटे का समय व्यायाम के लिए निकालने की कोशिश करती हूं।"
मंदिरा ने कहा, "मैं सप्ताह में पांच से छह दिन ऐसा करती हूं।"


Click it and Unblock the Notifications