पिंक शॉर्ट्स में मंदिरा बेदी ने किया ऐसा वर्कआउट, वीडियो देखते ही हैरान हो गए लोग!

मंदिरा बेदी काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं लेकिन लगातार वो सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट को लेकर छाई रहती हैं। इस वक्त भी कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल मंदिरा बेदी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो वर्कआउट करतीं हुईं नजर आ रहीं हैं। जैसे ही ये वीडियो सामने आया काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। मंदिरा बेदी खुद को फिट रखने के लिए घंटों तक वर्कआउट करती हैं। वह अच्छी डाइट और जीवन शैली का पालन करती हैं।
यही वजह है कि उनकी स्किन व फिटनेस हर किसी को मदहोश करता है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होने कैप्शन लिखा है, ''राजस्थान रॉयल्स एकाडमी में, यहाँ #napgpur में। मेरे कमरे में। #KumarSangakkara के साथ मुझे अपना आशीर्वाद देने और मेरे वर्कआउट की देखरेख करने के साथ, मुझे कहना होगा ये अच्छा था !! सभी अभ्यास: 1 मिनट प्रत्येक। पूरा सर्किट 4 बार दोहराया गया।''
इसके बाद लोग लगातार इसपर रिएक्ट कर रहे हैं और एक ने लिखा, ''गजब है कि आपको प्रतिदिन व्यायाम करने की प्रेरणा कहाँ से मिलती है।
मैं इसे एक बार करता हूं और अपनी नियमित स्वस्थ जीवन शैली की शेखी बघारते हुए अगले 2 महीनों के लिए अपनी उपलब्धियों का विज्ञापन करता हूं।''
इसके अलावा एक ने लिखा, ''बचपन से आपको देख रहे हैं..मैं 30 हो गया लेकिन आप अभी भी 20 में हो...तो ये सीक्रेट है।'' जबकि एक का कहना है कि, ''आपने सचमुच मुझे एक बार फिर से अपना वर्कआउट रूटीन शुरू करने के लिए प्रेरित किया है!'' हालांकि मंदिरा ने किसी भी कमेंट पर अपने रिएक्शन नहीं दिया है।


Click it and Unblock the Notifications